सोशल मीडिया पर हो रही उसहैत नगर पंचायत की फजीहत, शौचालय बनें सफेद हाथी


बदायूँ जनमत । जिले की नगर पंचायत उसहैत इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है । कारण है नगर पंचायत प्रशासन के खोखले दावे और कागजी विकास ।
दरअसल नगर पंचायत प्रशासन द्वारा हाल ही में नगर में पाँच पिंक शौचालय बनवाए गए हैं । शौचालयों का विधिवत रूप से उद्घाटन भी हो चुका है और तो और नगर पंचायत के कागजों में शौचालय चालू भी कर दिये गए हैं । जिसके तहत रोजाना सैकड़ों लोग पिंक शौचालयों का उपयोग कर रहे हैं ।
इसका मुख्य प्रमाण है शौचालयों के दरवाजे के पास चस्पा किया गया टाइम टेबल का नोटिस । नोटिस के अनुसार यह पिंक शौचालय हर रोज सुबह 4 बजे से रात के 10 बजे तक खुले रहते हैं ।
लेकिन सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं उसके सबसे ऊपर तस्वीर लेने का समय सुबह के 8:36 दिख रहे हैं और खास बात यह है कि शौचालय के दरवाजे पर ताला लटका हुआ है । जबकि नियमानुसार किसी भी शौचालय पर ताला नहीं डाला जा सकता है । इस कागजी विकास को लेकर उसहैत नगर पंचायत प्रशासन की सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत हो रही है । लोगों का कहना है कि पाँचों पिंक शौचालय अभी तक सफेद हाथी साबित हुए हैं ।
बदायूँ : उसहैत नगर पंचायत द्वारा बनवाया गया पिंक शौचालय पर लटका ताला : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express