ईसीसीई नीति पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया

बदायूँ जनमत । समग्र विकास संस्थान के तत्वाधान में आज दिनाँक 29 जनवरी को बाल विकास परियोजना कार्यालय उझानी पर ईसीसीई नीति 2013 पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री का प्रशिक्षण कार्येक्रम आयोजित किया गया । कार्येक्रम की अध्यक्षता मंजूलता (सुपरवाइजर, बाल विकास परियोजना अधिकारी उझानी) ने की । कार्येक्रम में प्रशिक्षण संस्था समन्वयक मो० हन्नान खां के माध्यम से दिया गया । प्रशिक्षण में बताया गया कि ECCE नीति 2013 में लागू हुई थी इसका पूरा नाम बाल्यावस्था देखरेख एवं प्रारंभिक शिक्षा है । इस नीति का मुख्य उद्देश्य 0-6 वर्ष के बच्चों का चौहमुखी सर्वांगीढ़ विकास करना है । सरकार के मानक के अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्र पर प्रतिदिन 3-4 घंटो का ECCE कार्येक्रम चलना चाहिए जिसमे बच्चो को उठना-बैठना, रंगों की पहचान, अक्षर पहचान कराना सुनिश्चित किया जाए जिससे बच्चा जब स्कूल में नामांकित हो तो स्कूल में नामांकित होने पर ड्रॉप आउट न हो तथा संस्था समन्वयक द्वारा ECCE पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्येक्रम के अंत मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चला गया ।

कार्येक्रम का संचालन संस्था सुपरवाइजर हीरेन्द्र सिंह ने किया । इस मौके पर रामवीर शर्मा, उमराय सिंह, कुसुम माहेश्वरी व उझानी ब्लॉक की 50 आ० वा० कार्येकत्रियो ने प्रतिभाग किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया