ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरमंदों को बाँटें कंबल / जनमत एक्सप्रेस

बदायूँ जनमत । सहसवान के मोहल्ला नवादा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन गौसिया में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव हाफिज़ इरफान की अध्यक्षता में शीतलहर के चलते जरूरमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में एक सौ जरूरमंदों को कंबल वितरण किये गए । इस मौके पर हाफिज़ इरफान ने मौजूद लोगों को इस कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर आयोजित करने को प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि खिदमते खल्क यानी इंसानों की मदद करना हमारा मज़हबी और इंसानी फरीजा है । हर शख्स पर लाजिम है कि अपने कमज़ोर और जरूरतमंद की हर तरह मदद करने को तैयार रहे । 
इस मौके पर एचडब्लूएफ के तनवीर खाँ, टीएच अंसारी, हाफ़िज़ कमर आलम, सांसद प्रतिनिधि जमशेद उर्फ गुड्डू, कारी नासिर, मुशाहिद हुसैन, मुहम्मद अली आदि मौजूद रहे ।
ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर कंबल बाँटते हुए : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया