मोहम्मद याकूब सैफी बने समाजवादी युवा सोच संगठन के प्रदेश सचिव

बदायूँ जनमत । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के दिशा निर्देश में समाजवादी युवा सोच संगठन की प्रदेशाध्यक्ष महिमा सिंह माही ने मोहम्मद याकूब सैफी को संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है ।
इस अवसर पर उन्होंने मोहम्मद याकूब सैफी से कहा कि हम आशा करते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में आपके सहयोग से संगठन अहम भूमिका निभायेगा । साथ ही बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी जीत दर्ज कराने में भी सहयोग रहेगा ।
वहीं नवनियुक्त प्रदेश सचिव मोहम्मद याकूब सैफी ने कहा कि मैं सांसद धर्मेंद्र यादव और प्रदेशाध्यक्ष महिमा सिंह माही को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने मुझे यह अहम जिम्मेदारी सौंपी । मैं अपने पद का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करूँगा । साथ ही समाजवादी पार्टी की नीतियों को गाँव गाँव और घर घर पहुँचाने की मेरी पूर्ण कोशिश रहेगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया