काँग्रेस नेता आतिफ खाँ ने की राहुल गाँधी से खास मुलाक़ात, दातागंज विधानसभा को लेकर हुई चर्चा

बदायूँ जनमत । काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँँधी के आँवला लोकसभा क्षेत्र के म्याऊँ दौरे के दौरान काँग्रेसी नेता पीसीसी सदस्य व जिला उपाध्यक्ष आतिफ खाँ जख्मी की खास मुलाक़ात हुई ।
काँग्रेस वरिष्ठ नेता आतिफ खाँ जख्मी ने बताया कि परंपरागत तरीके से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस्तकबाल किया, इसके बाद लोकसभा चुनाव को लेकर काफी देर चर्चा हुई । उन्होंने बताया कि राहुल गाँधी ने आगामी विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की, इसको लेकर उन्होंने दातागंज विधानसभा में मेहनत करने और जनसंपर्क करने को कहा है । राहुल गाँधी ने यह भी कहा कि अब काँग्रेस में जमीनी स्तर के नेता और युवाओं को खास तवज्जो दी जायेगी ।
बदायूं के म्याऊँ में राहुल गाँधी से खास मुलाकात करते हुए काँग्रेसी नेता आतिफ खाँ जख्मी : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया