तीन साल की सय्यदा आतिका फातिमा ने रखा अपनी जिन्दगी का पहला रोजा

सैदपुर जनमत । माहे रमज़ान बडी़ रहमतों और बरकतों वाला महीना है इस माह में अल्लाह की रज़ा के लिए लोगों रोजा रखने के साथ इबादत में मशगूल रहते हैं। इस मुबारक महीने में कस्बा के मोहल्ला खेड़ा सादात निवासी सय्यद मुफ्ती वाकिफ अली की तीन साल की बेटी सय्यदा आतिका फातिमा ने अपनी जिन्दगी का पहला रोजा रखा। जिसके चलते लोगों ने आतिका को मुबारकबाद के साथ तोहफे भेट कर दुआओं से नवाजा वही गर्मी के कारण बर्फ की मारामारी मची है रमजान को लेकर शाम को बाजारों में खूब चहल-पहल बनीं हैं । रोज़दार तिलावते कलामे इलाही के साथ तरहावी नमाज़ में मशगूल हैं माहे रमजान में रोजे रखकर इबादत करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस माह इबादत करने पर हजार गुना शबाब मिलता है ।
सय्यदा आतिका फातिमा : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express