घरेलू झगड़े में गुस्साए पति ने पत्नी की नाक चबाई

बदायूँ जनमत । सोमवार सुबह एक घर में पति-पत्नी में किसी घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया । झगड़े को लेकर पति इस कदर गुस्सा हुआ कि उसने पत्नी की नाक चबा डाली । इसके बाद पति मौके से फरार हो गया । परिजनों ने महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है ।
बदायूं शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला नगला शर्की में सोमवार सुबह संजू का अपनी पत्नी आरती (25) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर तो कहासुनी ऐसी ही चलती रही, लेकिन अचानक मामला बढ़ गया दोनों में झगड़ा होने लगा। झगड़े के दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई। झगड़े में संजू को आरती पर इस कदर गुस्सा आया कि उसने उसकी नाक ही चबा डाली, जिससे आरती लहूलुहान हो गई। इसके बाद संजू मौके से फरार हो गया। आरती को लहूलुहान देख घर में मौजूद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया