बदायूँ : पहली बारिश में सड़के बनीं ताल, गढ्ढे में ई रिक्शा पलटा ये है यूपी का विकास

बदायूँ जनमत । यूपी में मानसून की दस्तक से कहीं कहीं बूंदाबादी के साथ बारिश शुरू हो गई है । ऐसे में यूपी और खासकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के विकास का सच खूब खुलकर सामने आ रहा है ।
दातागंज विधानसभा के थाना उसहैत क्षेत्र के गाँव लिलवाँ में भी कुछ यही नज़ारा देखने को मिला । यहाँ आज पहली बारिश हुई और पहली ही बारिश में गाँव की सड़के तालाब बन गई । राहगीरों का निकलना तो मुश्किल था ही वहीं एक ई रिक्शा सड़क पर ही पलट गया । हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ लेकिन ई रिक्शा में रखा सारा सामान पानी में भीगकर खराब हो गया ।
इस हादसे से लिलवाँ गाँव के विकास का सच तो सामने आया ही साथ ही योगी सरकार की गढ्ढा मुक्त और स्वच्छ भारत अभियान जैसे दावों का भी सच सामने आ गया ।
ग्राम लिलवाँ में सड़क पर पलटा पड़ा ई रिक्शा : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया