बंगाल की घटना को लेकर आईएमए के डॉक्टर्स हड़ताल पर, परेशान रहे मरीज़


बदायूँ जनमत । कोलकला में डाक्टरों पर हमले के विरोध में आईएमए के आह्वन पर बुलाए गए बंद को देखते हुए आज जिले के प्राइवेट चिकित्सक हड़ताल पर हैं । डाक्टरों के हड़ताल पर रहने से मरीजों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा । वहीं बदायूं क्लब में आयोजित आईएमए की बैठक में डाक्टरों ने बंगाल में हुई घटना की निंदा की और डीएम को ज्ञापन सौंपा । इससे पहले बदायूं क्लब पहुंचे सदर विधायक महेश गुप्ता व दीपमाला गोयल ने उन्हें समर्थन दिया ।
आईएमए सचिव वरिष्ठ ह्दयरोग विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता ने कहा कि आपातकालीन और हताहतों को सामान्य रूप से कार्य करना चाहिए । पहले से ही भर्ती मरीजों को हमेशा की तरह देखभाल की जानी चाहिए । बताया कि सभी राज्य शाखाओं को सभी गैर-आवश्यक सेवाओं (विशेष रूप से ओपीडी) को वापस लेने के संबंध में अपना पत्र जारी करें ।
इस मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. बीआर गुप्ता सहित सभी सदस्य मौजूद थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी