एसएसपी ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में तड़प रहे घायल को अस्पताल भेजा

बदायूँ जनमत । आज दिनांक 25.06.2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी बरेली मीटिंग में सम्मलित होने हेतु जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि बरेली हाईवे पर थाना बिनावर क्षेत्र के मलगाँव रेलवे क्रासिंग से कुछ आगे सड़क किनारे भीड लगी हुई है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी गाडी रुकवाते हुए उतर कर देखा तो तमाशबीन भीड़ के बीच सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति तड़प रहा था । बिना देरी किये अपने हमराह कर्म0गण की मदद से घायल को उठवा कर तथा एक हमराह को घायल के साथ भेजकर जिला अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया । जहां घायल व्यक्ति दरवारी पुत्र नन्दराम ग्राम त्रिलोकपुर जनपद बदायूँ को समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकी ।
घायल को उपचार के लिए भेजते हुए एसएसपी : बदायूँ जनमत ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया