बदायूँ : सावन के पहले सोमवार को गंगा में डूबने से दो कांवड़ियों की मौत


बदायूँ जनमत । उसहैत के अटेना गंगा घाट पर सोमवार तड़के दो शिवभक्तों की गंगा में डूबने से मौत हो गई । जिसमें से एक शिवभक्त एटा जिले के अलीगंज थाने के गाँव चतुर्भुज निवासी राजेश मोहन का 22 वर्षीय पुत्र दिव्यम सक्सेना और दूसरा उसावां के गाँव रसूलपुर निवासी दयाराम का 23 वर्षीय पुत्र देवेंद्र था । दोनों जलाभिषेक के लिए जल भरने गए थे । जलभरने से पूर्व दोनों गंगा में स्नान कर रहे थे। नहाते वक्त दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए ।
उनको डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया । जब तक गोताखोर नदी में उतरकर उसकी तलाश करते दोनों गहरे पानी में समा चुके थे । दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने घाट से कुछ दूरी पर दोनों के शव पानी से बाहर निकाले । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
उसहैत के अटैना गंगा घाट पर कावडियों के शव का पंचनामा भरती हुई पुलिस : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी