ककराला की भारतीय स्टेट बैंक में दूसरे दिन भी पड़ा रहा ताला, ग्राहक परेशान

बदायूँ जनमत । नगर पालिका परिषद ककराला में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सुरक्षा मानक पूरे न होने के कारण आज दूसरे दिन भी ताला पड़ा रहा । इससे बैंक खाताधारकों को परेशानी का भारी सामना करना पड़ रहा है । 
बता दें अलापुर थानाध्यक्ष केजी शर्मा ने बैंक में सुरक्षा मानक पूर्ण न होने पर किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर बैंक व प्रशासन के उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट भेजी थी । जिसके चलते कल मंगलवार को बैंक में ताला लटकाया गया था । वहीं शाखा प्रंबधक को जल्द ही सुरक्षा मानक पूरे करने को कहा गया ।
ककराला की भारतीय स्टेट बैंक में दूसरे दिन भी पड़ा रहा ताला : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी