सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा


बदायूँ जनमत । एमएफ हाईवे पर कस्बा सखानूं के समीप रविवार रात सखानूं निवासी अनुज पाल बाइक से खेत से घर लौट रहा था । उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने अनुज को रौंद दिया । जिससे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने घायल अनुज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।
जहां अनुज ने उपचार के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ दिया । घटना के बाद से अनुज के घर में कोहराम मचा है ।
अनुज की एक वर्ष की बेटी राधिका के ऊपर से पिता का साया उठ गया है। अनुज की दो वर्ष पहले शादी नवादा से हुई थी ।
सड़क हादसे में मृत युवक का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी