समाधान दिवस : एसडीएम और सीओ ने थाने पहुँचकर किसानों की समस्याओं को निपटाया

बदायूँ जनमत । तहसील दातागंज क्षेत्रान्तर्गत थाना उसहैत में आज थाना दिवस के मौके पर एसडीएम और सीओ ने किसानों की समस्याओं को सुना । जिसके चलते कुछ शिकायतों का तो मौके पर ही निस्तारण किया गया और कुछ शिकायतों को जाँच के आदेश दिए गए हैं ।
आज शनिवार को थाना उसहैत में चल रहे समाधान दिवस में एसडीएम दातागंज कुँवर विजय बहादुर सिंह और सीओ उझानी विनय कुमार द्विवेदी ने पहुँचकर पीड़ितों की शिकायतों को सुना । अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधित थीं । कुछ का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया और कुछ के लिए राजस्व की टीम गठित कर जाँच करने और मामला निपटाने का आदेश दिया गया । वहीं कांवड़ संबंधित सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा गया । इस मौके पर थानाध्यक्ष इन्द्रेश सिंह सहित समस्त स्टाफ व कानूनगो, लेखपाल सहित राजस्व की टीम मौजूद रही ।
थाना उसहैत पर एसडीएम और सीओ जनता की समस्याओं को सुनते हुए : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया