हंगामा : खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसानों को पुलिस ने जुआरी समझकर पकड़ा, ग्रामीणों ने किया रोड़ जाम

बदायूँ जनमत । थाना उसहैत के कटरा सआदतगंज में एक बार फिर से चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं । सोमवार रात अपने खेत में मक्का की फसल की रखवाली कर रहे किसानों को पुलिस ने जुआं खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और चौकी ले आए । आरोप है कि चौकी लाकर उनके साथ मारपीट की ।
जानकारी के अनुसार गांव के राजवीर, ओमवीर और नन्हें अपने खेत में मक्का की फसल की रखवाली करने के लिए मचान पर एक साथ बैठे हुए थे ।

               वीडियो देखें....

किसी ने पुलिस को सूचना दी कि खेतों में जुआं हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चौकी ले आई । यहां पर पूछताछ करने के साथ ही मारपीट करना शुरू कर दिया । इस संबंध में सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी । सूचना पर पहुंचे एसओ अमृत लाल ने ग्रामीणों को किसी तरह से समझाया और कांस्टेबिल अजय व वीरेंद्र को चौकी से हटा दिया । इससे पहले बहुचर्चित कटरा सआदतगंज कांड में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया