ताजिए देखने गया बालक गायब, नौवे दिन भी नहीं लगा सुराग

बदायूँ जनमत । कस्बा उसहैत में ताजिए देखने गया एक बालक गायब हो गया । जिसका आज नौंवे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा सका । बालक की तलाशी करने में असफल रहे परिवार ने अब थाना पुलिस का सहारा लिया है । गायब बालक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज करने की अपील की है ।
थाना उसहैत पुलिस को दी तहरीर के अनुसार कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या 8 निवासी ताहिर शाह पुत्र मैकू शाह का 12 वर्षीय लड़का सालिम शाह 10 सिंतबर को ताजिए देखने गया था । तब से वह आज तक घर लौटकर नहीं आया । परिजनों ने रिश्तेदारी व अन्य जगह काफी खोजबीन की लेकिन सालिम का कोई सुराग नहीं लग सका । आज वृहस्पतिवार को पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज करने की अपील की है ।
गायब बालक का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया