बेख़ौफ बदमाशों ने लूट के बाद युवक को गोली मारी

बदायूँ जनमत । देर रात बेखौफ बदमाशों ने भैंस बेचकर आ रहे एक युवक को गोली मारकर लूटपाट कर ली ।वही लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए है । लूटपाट और गोली मारने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।वही पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें कि फिरदोस नाम का एक युवक भैंस बेचकर अपने घर लौट रहा था।इसी दौरान थाना फैजगंज बेहटा के आशबपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और बदमश युवक से लूट कर मौके से फरार हो गए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express