उर्से आला हजरत से लौटते समय गाड़ी पलटी, पत्रकार के पिता व भाई गंभीर घायल

बदायूँ जनमत । उर्से आला हजरत में शिरकत कर घर लौट रहे गाड़ी पलटने से पत्रकार के भाई, पिता व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।
जानकारी के अनुसार कस्बा सैदपुर निवासी पत्रकार शाहिद हुसैन नूरी का भाई अब्दुल वाहिद हुसैन अपने कॉलेज की गाड़ी लेकर उर्से रिज़वी में शामिल होने को बरेली गये थे । साथ में उनके पिता जाहिद हुसैन उर्फ बड़े भाई व अन्य लोग भी थे । उर्स से लौटते वक्त थाना वजीरगंज के सोई सिलहरी के पास बाइक को बचाते समय गाड़ी रोड किनारे पलट गई । जिससे अब्दुल वाहिद हुसैन और उनके पिता जाहिद हुसैन उर्फ बड़े भाई, सरताज आदि के गंभीर चोटे आईं । आस पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया । वहीं घटना की सूचना परिजनों को दी । पत्रकार शाहिद हुसैन ने बताया कि समय से उचित उपचार मिलने से सबकी हालत में सुधार है ।
हादसे के बाद घायल अवस्था में पत्रकार के पिता : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express