रोडवेज और बाइक की भिड़ंत में बाप बेटे की मौत, मौसी गंभीर घायल

बदायूँ जनमत । थाना कादरचौक क्षेत्र में रोडवेज बस और बाइक की आमने सामने से भिडंत हो गई । जिससे बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई वहीं मौसी गंभीर रूप से घायल हो गई ।
कस्बा उसहैत के मोहल्ला सरॉय (कुनियां) निवासी इकरार पुत्र इशहाक फारूकी बाइक से अपने बेटे अकरम के साथ अपनी साली गुड़िया को उसके घर सकीट छोड़ने जा रहा था ।

उधर बदायूं डिपो की रोडवेज बस (UP25 AT 4517) गंजडुण्डवारा से बदायूं की ओर जा रही थी । गांव गंगपुर के निकट मोड़ पर रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत हो गई । जबरदस्त भिड़ंत होने के कारण इकरार की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं अकरम की हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रैफर किया गया था जहाँ, उसकी भी मौत हो गई । वहीं गुड़िया गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है । हादसे की खबर सुनकर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने इकरार के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । उधर अकरम का शव अलीगढ़ से उसहैत लाया जा रहा है ।

घटनास्थल पर खड़ी रोडवेज बस : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया