सैदपुर में हज़रत शाह शराफत मियाँ का उर्स मनाया गया, कुल की रस्म अदा हुई

सैदपुर जनमत । हजरत शाह शराफ़त अली मियाँ के उर्स के मोके पर कस्बा में भी अकीदत मन्दो ने कुल की रस्म अदा की । इस दौरान फात्हाख्वानी का भी दौर चला ।
शनिवार को कस्बा सैदपुर के मोहल्ला कुरेशियान में शाह सकलेन एकेडमी ऑफ़ इंडिया की सैदपुर यूनिट की जानिब से अकीदत मन्दो ने हजरत शाह शराफ़त मिया का उर्स मनाया । उर्स के चलते कुल की रस्म अदा की गई । इससे पहले नात व मनकवत पेश की गई । सलातो सलाम के बाद कुल की रस्म अदा कर कौम व मुल्क के लिए दुआ की गई ।
कुल की रस्म में हजारो अकीदत मन्दो ने शिरकत की । इस दौरान शकील सकलैनी, मुहम्मद सरताज, अनवार सकलैनी, यूनिस आदि मौजूद रहे ।
कस्बा सैदपुर में कुल की रस्म अदा करते हुए अकीदतमंद : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express