अशोक भारती के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी, मिठाई वितरण

बदायूँ जनमत । भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर निवासी अशोक भारती को जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के सदस्य अरशद अल्वी के नेतृत्व में मिष्ठान्न वितरण किया गया ।
अरशद अल्वी ने कहा कि अशोक भारती के जिलाध्यक्ष बनने से प्रत्येक कार्यकर्ता खुश है । भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ता का सम्मान करती है । जिसका प्रमाण अशोक हैं । अशोक भारती ने अपना जीवन संगठन को समर्पित किया है । हम सभी प्रदेश नेतृत्व का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं ।
इस अवसर पर मोहम्मद शीराज़ अल्वी, अशरफ नूरी, पप्पू गाज़ी, शोएब सलमानी, शीबू खान, रोहित, अमन आदि उपस्थित रहे ।
अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के सदस्य अरशद अल्वी को मिठाई खिलाते हुए कार्यकर्ता : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express