पानीपत में प्रशासनिक लापरवाही ने ले ली अलापुर के युवक की जान

बदायूँ जनमत । कस्बा अलापुर के वार्ड नम्बर नाै निवासी इब्राहिम पुत्र रहीस (40) अपने परिवार के साथ पानीपत मे रहकर पल्लेदारी (मजदूरी) का काम पिछले पाँच वर्ष से किया करता था । आज पानीपत के प्रशासन की बड़ी लापरवाही ने इब्राहिम की जान ले ली । बताया जा रहा है कि पानीपत के बस स्टैंड जाते समय वह एक गटर में गिर गया और उसकी जान चली गई ।
कुछ दिन पहले अलापुर में इब्राहिम के परिवार मे शादी थी जिसमे, उसकी पत्नि व बच्चे शामिल हाेने आए थे । शादी का कार्यक्रम निपटने के बाद उसकी पत्नि अपने दाेनाे बच्चाे के साथ वापस अपने पति के पास रवाना हाे गई और फाेन पर अपने पति से बात की ताे इब्राहिम ने कहा कि मै तुम्हे बस अड्डे पर लेने आता हूँ ।  जब पत्नि पानीपत पहुँची तो इब्राहिम ने उसे पाच दस मिनट का टाईम देकर कहा तुम वही रूकाे मै पहुच रहा हूँ । इब्राहिम घर से निकला और बस अड्डे कि ओर अपने एक दाेस्त की माेटरसाईकिल लेकर निकल चल दिया । घर से जाते हुए रास्ते मे एक गटर खुला पडा था, जिसमे माेटरसाईकल का पहिया जा फसा और युवक तेजी से उसमे निकले पत्थर से जा टकराया । जिससे उसकी माैके पर ही माैत हाे गई ।
मृतक इब्राहिम की पत्नी का कहना है कि पानीपत प्रशासन की लापरवाही से गटर खुला पड़ा था, इब्राहिम की मौत का जिम्मेदार पानीपत प्रशासन है ।
मृतक इब्राहिम का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर