बाबा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरशद बाबा के चाचा का इंतकाल

बदायूँ जनमत । बाबा समाज सेवा समिति के संस्थापक व अध्यक्ष अरशद अली उर्फ बाबा के चाचा का आज सुबह इंतकाल हो गया । रात करीब 12 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई । परिजन उपचार के लिए उन्हें दिल्ली ले गए । जहाँ सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली ।
शहर के मोहल्ला ऊपर पारा छोटे सरकार रोड़ निवासी अरशद अली उर्फ बाबा के चाचा सैय्यद नादिर अली (55) की रात करीब 12 बजे अचानक तबियत खराब हो गई । परिवाजन उन्हें दिल्ली लेकर जा रहे थे कि सुबह करीब 4 बजे उनका इंतकाल हो गया ।
बाबा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरशद अली उर्फ बाबा ने बताया कि आज शाम बाद नमाजे मग़रिब उन्हें छोटे सरकार की दरगाह के निकट कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया जायेगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया