गरीबों का हमदर्द ही समाज का सच्चा हितैषी : हाफिज इरफ़ान

बदायूँ जनमत । ग्राम बसौलिया के मदरसा अहसनुल बरकात में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कंबल वितरण करते हुए जिला पंचायत सदस्य व समाज सेवी हाफिज इरफान ने कहा कि हम लोगों को गरीबों, जरुरतमंदो के साथ हमदर्दी रखनी चाहिए । हर धर्म में किसी भी जरुरतमंद की मदद करना बहुत बड़ा पुण्य है । इसीलिए गरीबों का हमदर्द समाज का सच्चा हितैषी कहलाता है ।
मौलाना नज़ीर फलाही ने कहा कि समाज के हर वर्ग के धनवान व्यक्तियों को जरुरतमंदो की मदद के लिए आगे आना चाहिए । फॉउंडेशन की जानिब से गरीब, बेवाओं, विकलांग और जरूरतमंदों को 50 कंबल का वितरण किया गया ।
इस मौके पर अजमल हुसैन, हाफिज हाशिम, हाफिज अब्दुल माजिद, अनीस अहमद, इशरत खान, अमीर अहमद, कासिम, फुरकान, अमीर अहमद, शानू आदि लोग मौजूद रहे ।
जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते हुए समाजसेवी हाफिज़ इरफान : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया