बदायूं : दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से भिड़ंत, महिला समेत चार की मौत

बदायूँ जनमत । आज दिनांक 26 जनवरी 2020 को थाना उसहैत क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पुल के ऊपर दो मोटरसाइकिलें में आमने सामने से टक्कर हो गई जिसमें पांच व्यक्ति तीन पुरुष 2 महिला गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें प्राइवेट वाहन द्वारा तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया । अस्पताल पहुंचते पहुंचते तीन व्यक्ति व एक महिला की मृत्यु हो गई । जिन्हें जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है ।
थानाध्यक्ष अमृत लाल ने बताया कि परिजनों के उपस्थित ना होने एवं रात्रिकालीन का समय होने के कारण पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही किया जाना संभव नहीं है । प्रातः कालीन पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी, कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है । घायल महिला फरजाना का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है । बाद पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम तथा तहरीर प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी ।
मृतक 1 दयाशंकर पुत्र रामदीन, 2 रामनरेश पुत्र रामदीन निवासी ढूंढे मई थाना कंपिल जनपद फर्रुखाबाद, 3  मुफीद पुत्र रईस आलम निवासी कटिया थाना कंपिल जनपद फर्रुखाबाद, 4 अफसाना बेगम पत्नी केसर खान निवासी महमूद नगला थाना सिकंदरपुर बैस जनपद कासगंज हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी