वयोवृद्ध समाजसेवी हाजी कल्लू खां के निधन पर ककराला पहुँचे सपाई, शोक संवेदना व्यक्त

बदायूँ जनमत । समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वयोवृद्ध समाजसेवी व समाजवादी नेता हाजी कल्लू ख़ाँ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई । ककराला निवासी हाजी कल्लू खां का लंबी बीमारी के चलते कल रात निधन हो गया था, जिसके उपरांत उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों को तांता लग गया । श्री खां का समाजवादी पार्टी से गहरा नाता रहा है । जिसके चलते समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की । पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव ने भी उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी एवं परिवारजनों को सांत्वना प्रकट की । वहीं पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खां, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के चाचा प्रेम सिंह यादव, वरिष्ठ सपा नेता फ़हीम उद्दीन, सपा प्रदेश सचिव फ़ैज़ान आज़ाद, जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, हक़ीम मियां, सोहैल सिद्दीकी, ज़मीर खां, लाल मो.अंसारी, ख़ालिद रज़ा, शाहिद समी आदि ने भी उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की ।
ककराला पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सपाई : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी