ककराला के समाजसेवी हाजी कल्लू खांन का इंतकाल, शोक

बदायूँ जनमत । कस्बा ककराला निवासी हाजी कल्लू खान (नेता जी) का लंबी बीमारी के चलते आज देर शाम इन्तेकाल (देहांत) हो गया । वह लगभग 90 वर्ष के थे ।हाजी जी राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे और राजनैतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे । एक सीधा और सरल व्यक्तित्व उनकी पहचान थी, इसके अलावा समाजसेवी के रूप में भी उनकी अच्छी छवि थी । यही कारण है कि उनके देहांत की खबर पाकर कस्बे भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी । उधर भारी तादाद में लोग उनके अंतिम दर्शन को उनके आवास पर पहुँचे । कल दोपहर उन्हें सुपुर्देखाक किया जायेगा ।
ककराला निवासी हाजी कल्लू खांन का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस न्यूज । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी