सराहनीय : पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने दिए एक लाख नकद / जनमत एक्सप्रेस

बदायूँ जनमत । बदायूं लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सांसद रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कोरोना पीड़ितों की मदद व सुरक्षा हेतु एक लाख रूपये की नकद धनराशी दी है । इस संबंध में उनके प्रतिनिधि खालिद शेरवानी ने बताया कि यह नकद धनराशी जिलाधिकारी कुमार प्रशांत को सौंपी गई है ।
उनके इस क़दम की चारो ओर प्रशंसा की जा रही है । आपको बता दें कि अब तक जिले के सांसद व विधायकों ने अपनी निधि से कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिए धन दिया है वहीं सलीम इकबाल शेरवानी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने नकद राशि दी है । अपने वरिष्ठ नेता के इस सराहनीय क़दम से काँग्रेसियों में हर्षोल्लास का माहौल है ।
फाइल फोटो - पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी : जनमत एक्सप्रेस न्यूज । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया