सपा के संस्थापक सदस्य राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

जनमत एक्सप्रेस । समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि समाज के दबे कुचले शोषित पीड़ितों की मज़बूत आवाज़ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व संस्थापक सदस्य राज्यसभा सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री नौजवानों के प्रिय बाबूजी आदरणीय बेनी प्रसाद वर्मा जी का आज निधन हो गया है। इससे समाजवादी विचारधारा को अपूरणीय क्षति हुई है  ।
उन्होंने कहा कि उनके निधन से मैं व सम्पूर्ण समाजवादी पार्टी व भारतीय राजनीति शोक में है । इस दुख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे तथा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दे । उन्होंने आगे कहा कि श्री बेनी प्रसाद वर्मा ने नेता जी के साथ मिलकर समाज के दबे कुचले वर्ग के लिये सड़क से संसद तक जीवन पर्यंत शंघर्ष किया ।
फाइल फोटो - सपा के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा : जनमत एक्सप्रेस न्यूज ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया