सर सैयद एजुकेशनल सोसायटी के बैनर तले सपा नेता ने बाँटे मास्क, कोरोना से बचाओ की दी नसीहत

बदायूँ जनमत । कोरोना वायरस से बचने के लिए सर सैयद एजुकेशनल सोसायटी की जानिब से सपा नेता फखरे अहमद शोबी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के बचाव के लिए शहर में सेनीटाइजर से लोगों के हाथों को धुलवाया गया और मास्क बांटे गए । सभी युवाओं ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । शहर के घंटाघर से लेकर  छ: सड़का तक मास्क का वितरण किया गए ।
सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने कहा कि यह हम लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर इस बीमारी से लड़े और लोगों को जागरूक करें । लोग ज्यादा से ज्यादा इससे बचाव रखें क्योंकि इससे बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है । लोग अनावश्यक बाहर ना जाए और ऊपर वाले से दुआ करें कि हमारे मुल्क में ऐसी बीमारी जल्द से जल्द खत्म हो ।
लोगों को मास्क बाँटते हुए सपा नेता व अन्य : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

इस मौके पर फरहत सिद्दीकी, आमिर सुल्तानी, आरिफ नक़ी, शाहबाज हुसैन, गुड्डू गाजी, आलम कुरेशी, अंबर शब्बीर, समीर खान, जुबेर अहमद, जावेद अहमद, शाहिद राइन, दानिश हुसैन बदायूनी, अनुपम शर्मा, अनस अली आदि मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया