दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत में मासूम समेत तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

बदायूँ जनमत । थाना उसावां क्षेत्र में म्याऊं हजरतपुर मार्ग पर ग्राम अहमदगंज के पास दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई । जिसमें एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी । जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।
मरने वालों में टीटू पुत्र विशाल 8 वर्ष और राजीव पुत्र श्यामवीर 35 निवासी ग्राम मौजमपुर थाना हजरतपुर के बताये जा रहे हैं । वहीं मौजमपुर निवासी नरसिंह पुत्र बहोरन गंभीर रूप से घायल हैं । तीसरा मृतक वेदपाल पुत्र खेमपाल (25) बरेली के छोटी कुनिया का निवासी बताया जा रहा है । वेदपाल का साथी नन्हें पुत्र लटूरी गम्भीर रूप से घायल है । अन्य की पहचान की जा रही है ।
बाइकों की भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर पड़े घायल : जनमत एक्सप्रेस न्यूज । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया