मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखाती प्रशासनिक व्यवस्था, रमज़ान के चलते परेशान है जनता

बदायूँ जनमत । सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रमज़ान से पहले आदेश दिया था कि रमज़ान में लोगों को किसी भी चीज को लेकर परेशानी न हो । उन्होंने कहा था कि प्रशासन रोज़ादारों के लिए जरूरत का सामान उपलब्ध कराये और ओवर रेट पर भी अंकुश लगाये । लेकिन जिले भर का प्रशासन खासकर कस्बा उसहैत का नगर पंचायत प्रशासन हो या दातागंज तहसील या जिला प्रशासन सब कोई मुख्यमंत्री के इस आदेश को ठेंगा दिखाता दिखाई दे रहा है। 
रमज़ान शुरू हो चुके हैं और प्रशासन अभी तक लोगों को सुविधा मुहैया कराने में असमर्थ है । बता दें कुछ दिन पहले एडीएम ने जिले के सभी पासों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किये जाने का आदेश जारी किया था । उसके बाद से आज तक कोई नया पास जारी नहीं किया गया है (शहर के कुछ पास को छोड़कर) । वहीं जिले के सभी कस्बों की बात करें तो यहाँ जनता दूध, सब्जी, नाश्ते का सामान और किराने का सामान न मिलने से बेहद परेशान है।
खासकर उसहैत नगर पंचायत में तो हर कोई अपनी जिम्मेदारी से भागते दिखाई देता है। यहाँ के अधिकारी लॉकडाउन में परेशान लोगों का फोन तक रिसीव करने की जरूरत नहीं समझते । इस संबंध में जब एडीएम वि/रा से बात की गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मैं देखता हूँ ।उधर उसहैत के अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी ने बताया कि आज शाम तक गृह मंत्रालय की गाइड लाइन जारी होने की उम्मीद है। जिसके बाद रमज़ान को लेकर कोरोना मुक्त कस्बों में दुकानें खुलने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया