अभिनेता इरफान खाँन के इंतकाल पर उस्ताद तालिब सुल्तानी म्यूजिक एकेडमी ने दी शोक संवेदना

बदायूँ जनमत । स्वर्गीय उस्ताद तालिब सुल्तानी म्यूजिक एकेडमी के द्वारा अच्छी अदाकारी के मालिक,फिल्मी जगत का नायाब सितारा फिल्मी अभिनेता मरहूम इरफान खान की इंतकाल पर शोक संवेदना दी गई ।
संस्था सदस्य आमिर सुल्तानी ने कहा फिल्मी जगत का एक ऐसा नायाब हीरा जो आसमान में एक सितारे की तरह कीर्तिमान था, वह आज डूब गया है । आज जहां फिल्मी जगत में शोक की लहर है । वही हिंदुस्तान का हर एक इंसान को इस सितारे के जाने का दुख है यह फिल्मी जगत को एक ऐसा नुकसान है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता । इरफान खान जैसे अदाकार युगों योगों के बाद पैदा होते हैं । इनकी एक्टिंग में एक सादगी थी और उनकी पर्दे पर की गई। अदाकारी देखकर ऐसा लगता था जैसे असल जिंदगी में कोई अदाकारी कर रहा है । अब इरफान खान के जाने के बाद हिंदुस्तान का हर एक उनका चाहने वाला आपको अपनी यादों में जिंदा रखें । यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मरहूम अभिनेता इरफान खाँन : जनमत एक्सप्रेस। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया