ई-गुरुकुल कॉलेज में 150 स्टूडेंट का नि-शुल्क ऑनलाइन कोर्स प्रारंभ

बदायूँ जनमत। ई-गुरुकुल कॉलेज के निदेशक विकास माहेश्वरी ने बताया कि कोरोना कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए 150 स्टूडेंट को 2 जून से तीन माह का नि-शुल्क कंप्यूटर, ब्यूटिशियन, फैशन डिजाइनिंग, स्ट्रीट लाइट तकनीशियन, वेब डिजाइनिंग आदि ऑनलाइन कोर्स ऑनलाइन करायेगा। इसमें निर्धन, प्रतिभाशाली स्टूडेंट तथा महिलाओ की बरीयता दी जाएगी। इस समय स्टूडेंट अपने कैरियर और शिक्षा को काफी चिंतित भी हैं। सभी संस्थान इस समय पूर्णतया बंद हैं, ये ऑनलाइन प्रशिक्षण में पहली बार इस संस्थान द्वारा कराया जा रहा हैं। छात्रों को संस्थान में आने की आवश्यकता नहीं होगी सभी कोर्स ज़ूम तथा अन्य एप्लीकेशन पर ऑनलाइन होगे।
श्री माहेश्वरी ने बताया कि सभी कोर्स रोजगारपरक हैं, तथा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। कोर्स उपरांत सभी छात्र-छात्राओ की रोजगार तथा स्वरोजगार प्राप्त करने लिए यथासम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। सभी स्टूडेंट की भारत सरकार तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओ से जोड़ा जायेगा, ऑनलाइन कोर्स हेतु स्टूडेंट संस्थान की ईमेल egurukulcollege@gmail.com  तथा व्हाट्स अप्प नंबर - 8218984110 से सीधे संपर्क कर सकता हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी