उसहैत में निकला कोरोना पॉजिटिव, जिले में संख्या हुई 18 - Janmat Express

बदायूँ जनमत। आज आई रिपोर्ट के अनुसार उसहैत में एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 18 हो गई है। इसकी पहली रिपोर्ट आई थी निगेटिव।
बता दें उसहैत क्षेत्र के गांव चिरानी निवासी एक परिवार जिला शाहजहांपुर के कलान निवासी कोरोना संक्रमित अपने रिश्तेदार के संपर्क में आया। इसकी सूचना पर प्रशासन ने परिवार और एक प्राइवेट चिकित्सक को जिला अस्पताल भेजा था। जिसमें से दो लोगों के सैम्पल कोविड -19 की रिपोर्ट को भेजे थे। जिनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं आज आई दूसरी रिपोर्ट में उसहैत के गाँव चिरानी निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express