विज्ञापन : मौलान डॉ. यासीन उस्मानी की ओर से सभी देशवासियों को 'ईद' की मुबारकबाद, पढ़िए संदेश

बदायूँ जनमत। अॉल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, चेयरमैन इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड अॉफ इण्डिया, पूर्व मंत्री मौलाना डॉ यासीन अली उस्मानी की ओर से सभी देशवासियों को "ईद उल फितर" की दिली मुबारकबाद...


ईद की दिली मुबारक़बाद
*ऐसी ईद जिसका तस्व्वुर भी नही किया था*
डॉ. मौलाना यासीन उसमानी (नैशनल चेयरमैन आई. आई. बोर्ड)
लॉक डाउन नाफ़िज़(imposed)  रहा-रमज़ान का मुक़द्दस महीना आया और गुज़र गया।एहले ईमान ने अल्लाह की रज़ा और खुशनूदी के लिए रोज़े रक्खें कुछ इज्तेमाई इबादतों और नेकियों से मजबूरी के चलते ज़रूर महरूमी रही मगर खुदनुमाई से बचकर तन्हाइयों मे भी खुदा के नेक बन्दों ने खूब इबादते  कीं और अल्लाह से बख्शीश तलब की। इसी बीच इज़ाफ़ी, additional इज्तेमाई, इबादतों और  नेकियों का मौक़ा मिला जिसका खुश नसीबो ने फायदा उठाया. *आज ईद का दिन हैं यानि ख़ुशी और अल्लाह से इनाम पाने का दिन* मगर हालात की इस मजबूरी के साथ की मस्जिदों, ईद गाहों पर फ़रज़न्दाने तौहीद का पाक़ीज़ा और नूरानी इज्तमा नहीं हो सकेगा,गरम जोशी से गले मिलने और मुसाफा करने का मौक़ा हासिल नहीं हो सकेगा यानी हम सब की ज़िन्दगी की ऐसी पहली ईद होगी, *के जीते रहो*, *खुश रहो*, *तुम्हारी ज़िन्दगी का हर लम्हा ईद हो जाये*, ये सब मुबारक और बेशक़ीमत ख़ुलूस और जज़्बात से भरी हुई दुआएँ और गले मिलकर एक दूसरे को पेश किये जाते थे. वो सब फासलो पर रहकर कहना और सुनना होगा. *एक ऐसी भी ईद होगी ऐसा तो कभी तसव्वुर भी नहीं किया था.* 
ईद की मुसर्रतोशादमानी और हालात की महरूमियों, मजबूरियों के दरमियान से उभरने वाले शदीद और लतीफ जज़्बातो एहसासात, पुरनम आँखों और भरे दिल के साथ तमाम अज़ीज़ो अक़ारिब, मुख्लिसों  दोस्तों, छोटों, बड़ों और बिरादराने वतन की ईद की दिली मुबारक़ बाद।
आपका 
यासीन_उसमानी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी