अॉल इंडिया जमात ए सलमानी ने सरकार से बारबर सैलून खोलने की अनुमति मांगी

बदायूँ जनमत। ऑल इंडिया जमात ए सलमानी के जिला अध्यक्ष मुख्तार सलमानी ने सरकार से की मांग करते हुए कहा कि बारबर सैलून संचालकों को काम करने की इजाजत दी जाए। सरकार अपनी शर्तों पर बारबर का काम करने की इजाजत दे। जिससे कि बारबर का काम करने वाले अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।
उन्होंने कहा कि देश में जब से लॉकडाउन हुआ है तब से आज तक बारबर का काम बंद है। सरकार ने सभी काम करने वालों को काम करने की वक्त वक्त पर इजाजत दी है लेकिन बारबर का काम करने वालों को इजाजत नहीं मिली है। ऐसे में बारबर का काम करने वाले क्या करें। सरकार बारबर का काम करने वालों की आर्थिक मदद करें और सैलून खोलने की इजाजत दे।
इस मौके पर जिला महासचिव जाहिद सलमानी, मुजाहिद सलमानी, आरिफ सलमानी, नत्थू सलमानी  इरशाद, साजिद आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया