बिजली का करंट लगने से देवर - भाभी की मौत, मचा कोहराम

बदायूँ जनमत। अलापुर कस्बे के वार्ड संख्या दो में रहने वाली सरोज (40) पत्नी रामेश्वर घर में कपड़े धो रही थीं। गर्मी लगने पर पास में चल रहा टेबल फेन का रुख उन्होंने अपनी तरफ करने के लिए जैसे ही उसे हाथ लगाया तो पहले से ही दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गईं।
चीख सुनकर घर में ही मौजूद उनका 32 वर्षीय देवर राजाराम भाभी को बचाने दौड़ा और जल्दबाजी में वह भी उनके संपर्क में आने के कारण चिपक गया। परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और करंट बंद करके दोनों को पंखे से अलग किया। आनन-फानन में एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम कराए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी