लॉकडाउन में कर्ज के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

बदायूँ जनमत। थाना सिविल लाइन के एक गांव में बीती रात युवक ने अपनी जिन्दगी से तंग आकर पेड़ में फंदा डालकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराई।
थाना सिविल लाइन के ग्राम हडौरा चौकी निवासी सेवाराम (45) पुत्र रामलाल पन्द्रह साल से अपनी बुआ ग्राम लौडा निवासी के यहां रहता था। बुआ ने ही उसकी शादी करा दी थी। सेवाराम पंक्चर जोड़ने का कार्य करता था उसकी पत्नी पर लॉकडाउन से पहले फालिज गिर गई जिसका उपचार चल रहा था। लॉकडाउन में उसका पंक्चर जोड़ने का काम भी बंद हो गया था। इसलिए सेवाराम पर कर्जा भी हो गया था। कर्ज के चलते वह परेशान रहने लगा और गुरुवार की रात सिरसा गांव के जंगल में उसने पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सुबह जंगल में गए ग्रामीणों ने सेवाराम का शव जब पेड़ पर लटकते देखा तो परिजनो को उसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके शव को नीचे उतारकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सेवाराम के दो मासूम बच्चे भी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया