शहीदों को सलाम दिवस : चीन के हमले में शहीद हुए सैनिकों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

बदायूँ जनमत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने शहीदों को सलाम दिवस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक सलारपुर पर वफाती मियां, जगत लाल मियां, शेरसिंह, कादरचौक वीरपाल यादव, उसावां परवेज, दातागंज आतिफ खान, शैलेश पाठक, समरेर रामसिंह कश्यप, वजीरगंज चंद्रभान सिंह कठेरिया, बिसौली सोमेंद्र यादव, आसफपुर नरेश पाल, इस्लामनगर महेश शर्मा, मुसर्रफ, सहसवान वसीम कुरैसी, रमेश माहेश्वरी, दहगवां, अरविंद यादव, कासिम, अंबियापुर अनुग्रह सिंह, उझानी अरुण परासर, बच्चन मियां, म्याऊं रामकुमार, शहर असरार अहमद, जितेंद्र कश्यप द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि चीन हमारी सीमा पर लगातार आक्रमण कर रहा है। आपने देखा कि पिछले दिनों उसने हमारी भूमि पर कब्जा करने के लिए कई बार आक्रमण किया। 

उन्होंने कहा सीमा पर तैनात हमारे वीर जवान चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। चीन की गन्दी हरकतों के खिलाफ लड़ते - लड़ते हमारे 20 जवान शहीद हो गए। अफसोस की बात है कि हमारी कायर केंद्र सरकार ने इस शहादत का बदला लेने की बजाय ये ऐलान कर दिया कि चीन हमारी भूमि में घुसा ही नहीं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य एवम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद, पीसीसी सदस्य असरार अहमद, इखलास हुसेन, जितेंद्र कश्यप ने कहा कि अब हम चुप नहीं बैठने वाले। हम अपनी सेना के जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे। हम अपने जवानों की शहादत को सलाम करेंगे। 

इस मौके पर पीसीसी सदस्य सुरेश राठौर, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मोहम्मद यशब, ऐराज चौधरी, श्याम सिंह, दिनेश गौड़ रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

उधर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जाहिद गाज़ी के नेतृत्व में छात्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गलवान घाटी मे शहीद हुए सेना के जवानो को श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष जाहिद गाज़ी ने कहा कि देश के वीर जवानों से बढ़कर कुछ नही है, भारत सरकार को चीन को करारा जवाब देना होगा। चीन हमेशा से ही धोके बाज़ रहा है, चीन को सबक सिखाना बहुत जरूरी है।

 इस मौके पर आशु पाल, अब्दुल रहमान, निशान, अनीस गाज़ी, अज़हर क़ुरैशी, सौरभ कुर्मी, प्रतीक राठौर, अरशद अली, अनुराग आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी