मंहगाई और पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ पीस पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

बदायूँ जनमत। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब के आदेशानुसार प्रदेश कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सलीम खाँन की अध्यक्षता में पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम सौंपा गया। 
इस मौके पर पीस पार्टी युवा बिंग के जिलाध्यक्ष अतीक अब्बासी कादरी ने कहा कि जिस तरह भारत सरकार ने इस कोरोना महामारी के चलते आम आदमी और गरीब, किसान के हित में न सोचकर डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाने में कतई संकोच नहीं किया। इसलिए पीस पार्टी सरकार से डीजल और पेट्रोल के टैक्स को कम करने की मांग करती है।

जिलाध्यक्ष सलीम खाँन ने मोदी की भाजपा सरकार को गरीब, किसान विरोधी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कोरोना महामारी में जनता की मदद करने के बजाय मंहगाई बढ़ाकर उन्हें लूटने का काम कर रही है। नरेंद्र मोदी ने जुमले बोल बोलकर सत्ता हथियाई है, लेकिन अब सारा सच जनता के सामने आ चुका है। 
इस मौके पर फहीम सलमानी, इकबाल खान, आजाद अन्सारी, सुरेश कश्यप आदि मौजूद रहे। 
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए पीस पार्टी के पदाधिकारी : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया