मामूली कहासुनी पर अधेड़ के सिर में क्रिकेट बैट मारकर की हत्या, सभी आरोपी फरार - Janmat Express

बदायूँ जनमत। थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में मामूली कहासुनी पर एक अधेड़ के सिर में क्रिकेट बैट मारकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हत्या में नामजद सभी आरोपी फरार हैं। 
जानकारी के अनुसार कस्बा सैदपुर के वार्ड संख्या 4 निवासी शाकिर शाह (53) से मोहल्ले के कुछ लोगों से मामूली कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बड़ गई कि दूसरे पक्ष ने शाकिर शाह के सिर में क्रिकेट बैट मार दिया। जिससे शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। 
घटना की सूचना पर वज़ीरगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव और बिसौली सीओ राघवेंद्र सिंह, चेयरपर्सन पति विकार खाँन, अनवर खाँन आदि लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं मृतक के सिर में बैट अनवर नाम के युवक ने मारा था। फिरहाल पुलिस जाँच कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। 
घटनास्थल पर पहुंचे सीओ राघवेंद्र सिंह जानकारी लेते हुए : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी