बदायूं में कोरोना का सबसे बड़ा आतंक, आज निकले 33 पॉजिटिव - Janmat Express

बदायूँ जनमत। बदायूं जनपद में कोरोना ने अब तक का सबसे बड़ा आतंक फैलाया है। आज रविवार को प्राप्त हुईं 157 रिपोर्ट में से जनपद में 33 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित निकलने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गये हैं। वहीं लोगों में भी खौफ का माहौल है। 
जानकारी के अनुसार आज बदायूं शहर व क्षेत्र में 23, दातागंज ब्लॉक में 7 म्याऊँ ब्लॉक में 1, बदायूं का निवासी बरेली में 1 और कासगंज में 1 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है जो बदायूं जनपद में एक साथ पाई गई है। वहीं आज 327 सैम्पल जाँच को भेजे गए हैं। 
उधर कस्बा उसहैत में पाये गये 5 कोरोना पॉजिटिव रिकवर होकर वापस अपने घर लौट गये। 

टिप्पणियाँ

Sagir Mohammad ने कहा…
kab tak lokdown laga rahega

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'