सराहनीय पहल : केशरी सिंह इण्टर कॉलेज ने की दो माह की फीस मांफ

बदायूँ जनमत। कोरोना काल में जहां स्कूल कॉलेजों द्वारा लगातार अभिभावकों का शोषण किये जाने की खबरें आ रहीं हैं। वहीं उसहैत क्षेत्र के एक कॉलेज ने अपने छात्र छात्राओं को राहत दी है। कॉलेज प्रबंधक ने कोरोना काल के दो माह की फीस मांफ करने की घोषणा की है।
उसहैत कादरचौक रोड़ पर गांव टिकरी स्थित केशरी सिंह मेमोरियल इण्टर कॉलेज के प्रबंधक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उनके कॉलेज द्वारा गत दो माह की फीस मांफ कर दी गई है। उनकी इस सराहनीय पहल से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को कोरोना महामारी की संकट की घडी में राहत मिली है। क्षेत्र भर में कॉलेज की प्रसंशा की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया