बदायूं से लापता हैं जमात रजा़ ए मुस्तफा कार्यकर्ता सहित पाँच युवक - Janmat Express

बदायूँ जनमत। दरगाह आला हज़रत बरेली से तआल्लुक रखने वाली जमात रजा़ ए मुस्तफा के कार्यकर्ता रेहान रजा़ अपने चार साथियों समेत कल सोमवार की रात से बदायूं जनपद से लापता हैं।
चर्चा के अनुसार कल नदीम रजा़ नाम का युवक थाना हज़रतपुर क्षेत्र में गया था। चर्चा है कि तेज रफ्तार में गाडी चलाने पर थाना हज़रतपुर पुलिस ने उसे रोक था। उसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई थी। (हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है)। इसकी सूचना पर कल देर रात जमात रजा़ ए मुस्तफा के कार्यकर्ता रेहान रजा़ अपने तीन साथियों के साथ बरेली से थाना हज़रतपुर को निकले थे। कल रात करीब 11:30 बजे से ही रेहान रजा़ अपने चार साथियों के साथ बदायूं से लापता हैं। साथ ही सभी के फोन भी बंद हैं।
इसकी सूचना पर जमात रजा़ ए मुस्तफा के पदाधिकारियों व अन्य लोगों बदायूं के कई थानों में फोन पर संपर्क किया लेकिन किसी का कुछ पता नहीं लग सका। वहीं जनमत एक्सप्रेस न्यूज़ ने हज़रतपुर थानाध्यक्ष और सीओ दातागंज से फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ।
फाइल फोटो - जमात रजा़ ए मुस्तफा के कार्यकर्ता रेहान रजा़ : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया