उसहैत सोत नदी : तीसरे दिन भी हुई पैमाइश, नदी के किनारे खेतों का रकवा नापा - Janmat

बदायूँ जनमत। उसहैत क्षेत्र में सोत नदी को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास जोरों पर है। आज तीसरे दिन भी दातागंज तहसील से पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की।
कानूनगो कुतुबुद्दीन के नेतृत्व में हल्का लेखपाल मैकूलाल, उजागर सिंह आदि लेखपालों की संयुक्त टीम ने आज सोत नदी के किनारे मौजूद खेतों का रकवा नापा। आज कस्बा उसहैत के पक्का पुल के नीचे पैमाइश की गई। जानकारी के अनुसार कल मंगलवार को राजस्व टीम इससे आगे की पैमाइश करेगी। वहीं सोत नदी पर अवैध रूप से काबिज माफियाओं में दहशत का माहौल है। 
उसहैत में सोत नदी के किनारे खैतों की पैमाइश करती हुई राजस्व विभाग की टीम : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया