कोरोना पॉजिटिव MOIC के परिवार सहित गाँव में लिए 72 सैम्पल - Janmat Express

बदायूँ जनमत। कलान (शाहजहांपुर) पर तैनात एमओआईसी के गांव में आज बदायूं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर कोविड -19 जांच के लिए सैम्पल लिए।
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उसहैत के प्रभारी डॉक्टर राहुल सिद्धार्थ ने बताया कि आज शुक्रवार को उसावां ब्लॉक के गांव परवीन नगला में 72 सैम्पल लिये गये हैं। जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ नीरेश, रविंद्र कुमार जोशी, अशोक माथुर, एलटी अरविंद प्रताप चौहान, शोनू पाठक आदि थे वहीं उसहैत चिकित्सा प्रभारी डॉ राहुल सिद्धार्थ, फार्मासिस्ट मुज़म्मिल, एलटी रविंद्र, श्रीनिवास गौतम, परवेज आदि भी मौजूर रहे।
उसहैत चिकित्सा प्रभारी डॉ राहुल ने बताया कि परिवार और गांव के 72 लोगों के सैम्पल लिये गए हैं जिनकी रिपोर्ट संभवता 2 या 3 दिन बाद आएगी।
गांव में सैम्पल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी