लापरवाही : एम्बुलेंस से कूदकर कोरोना संक्रमित भागा, प्रशासन के हाथ पांव फूले - Janmat Express

बदायूँ जनमत। आरटीओ ऑफिस के सामने से एक कोरोना पोजिटिव एंबुलेंस से कूदकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। एसीएमओ के अनुसार फरार हुए संक्रमित मरीज को प्रशासन द्वारा तलाशा जा रहा है।

एंबुलेंस से कूदकर फरार होने वाले कोरोना पोजिटिव मरीज पर मुकदमे की भी तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही के चलते कोविड अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस से एआरटीओ आफिस के समीप एंबुलेंस से कूदकर कर एक संक्रमित फरार हो गया। बताते हैं कि वह पीछे आ रही कार में बैठकर फरार हो गया। कोरोना पॉजिटिव के फरार होने से हड़कंप मचा हुआ है। तलाश जारी है, खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express