हाथरस की जघन्य घटना से उत्तर प्रदेश की कानून व्यावस्था का खुलासा : प्रेमपाल यादव

बदायूँ जनमत। हाथरस में 19 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी जीभ काटने और रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गयी। पंद्रह दिन वो अलीगढ़ में भर्ती रही उसकी हालत में कोई सुधार नही हुआ तत्पश्चात उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती किया गया वहाँ उसने दम तोड़ दिया। इसके विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में शहीद स्थल पर एकत्र होकर मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया व दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण किया।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि हाथरस की इस जघन्य घटना से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पता चल रहा है, पूरे प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूट जैसे जघन्य अपराध कर अपराधी भाजपा नेताओं के संरक्षण में खुले आम घूम रहे हैं,उन्होंने आगे कहा कि अलीगढ़ के थाना चंदपा के अंतर्गत 19 वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ चार वहशी दरिंदो ने बलात्कार किया और उसकी जीभ काटकर कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी,ये कुकृत्य हैवानियत की चरम सीमा है,अभी तक अपराधियो की पहचान सार्वजनिक नहीं कि गयी है,पुलिस और प्रशाषन क्यो उनके साथ नम्रता का व्यवहार कर रहा है, अब कहाँ गयी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ठोको नीति।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में अपराधियों को ठोकने की बात कही थी,इसके विपरीत अपराधी ही कमजोर और मासूमों के साथ जुल्म और बलात्कार कर रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के अयाचारों से त्रस्त हो चुकी है और भविष्य में इसका परिणाम इन्हें दिखा कर रहेगी।


इस मौके पर धर्मेन्द्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव, विपिन यादव, इंदु सक्सेना, संतोष कश्यप, भानु प्रकाश भानु, स्वाले चौधरी, राजू यादव, फरहत अली, मोहम्मदमियां, नरोत्तम सिंह, शशांक यादव, नंदनी, दीक्षा, नेमवती, रिम्पी, जाहिरा, इरम, फ़रज़ाना बीशाहिदा, सय्यदापुष्पा शाक्य, प्रियंका, महारानी, पुष्प देवी, उर्मिलादेवी, रामवती, सरोज, पूजा, आरती, रेनू, गीता, धर्मेन्द्र, मधु, अंजली, शालिनी, सोमेंद्र यादव, यशपाल सिंह, पुष्पेंद्र मिश्रा, विवेक यादव एडवोकेट, परमेंद्र सिंह एडवोकेट, स्योराज सिंह, आसिफ अंसारी, मोहम्मद मोहम्मद जुनेद, भूराज सिंह, अमित शर्मा, बृज मोहन, बबलू यादव, अतर सिंह एडवोकेट, वीरेश यादव, शोभित कुमार, शिवराज सिंह यादव, योगेश प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, फैज़ान आज़ाद, साजिद अली, रतन शाक्य, रमन, ललित यादव, विनय शर्मा, अनूप, अमित चौधरी, विशाल चंद्र, प्रेम प्रकाश, धर्मेन्द्र यादव, पवन कुमार, आशीष गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, राजू यादव, सतीश चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार सिंह एडवोकेट, वेद प्रकाश यादव, सुमित यादव, राहुल मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, कमला, चन्दावती, ममता, रीता सक्सेना, अंजू सक्सेना, इमराना, कंचन, सिम्मी, राजकुमारी, सुल्ताना, छोटी, मीरा, रेखा, सविता, राजरानी, गीता, सुमन, संजीव यादव, प्रभात अग्रवाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'