स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से ट्रैक्टर के नीचे आया किसान, मौत - Janmat Express

बदायूँ जनमत। स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से एक किसान ट्रैक्टर से गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी बिसौली ले गये लेकिन उसकी जान ना बच सकी। हादसा इस्लामनगर मार्ग स्थित उघैती थाना क्षेत्र के गांव करनपुर पर हुआ।
नागपुर निवासी केदारी पुत्र प्रेम कोरी (48) का भाई सोनू गांव सिरतोल निवासी श्रीपाल यादव का खेत बटाई पर करता था। घर पर काम होने की वजह से सोनू ने आज अपने भाई केदारी को भेज दिया। केदारी धान बेचने बहजोई गया था। वहां से ट्रैक्टर से वापस आते समय गांव करनपुर के समीप स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से केदारी ट्रैक्टर के नीचे आ गया। गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने हादसे की सूचना उघैती पुलिस को दे दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express